Diwali 2025: दिवाली से पहले करें आप भी वास्तु के ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी आप पर कृपा

इंटरनेट डेस्क। कार्तिक माह की आज से शुरूआत हो चुकी हैं और इस महीने में कई बड़े त्योहार आने वाले है। इन त्योहारों में से ही एक बड़ा त्योहार हैं और वो हैं दिवाली।  दिवाली का पर्व हर वर्ष कार्तिक अमावस्या के दिन मनाया जाता है। इस साल दिवाली का शुभ पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं की आपको दिवाली से पहले वास्तु के अनुसार क्या क्या काम कर लेना चाहिए।

मुख्य द्वार की साफ-सफाई
आपको दिवाली से पूर्व वास्तु शास्त्र के अनुसार मुख्य द्वार की साफ सफाई कर लेनी चाहिए। इसे हमेशा स्वच्छ और सुंदर रखना चाहिए क्योंकि यहीं से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है, अगर मुख्य द्वार टूटा, गंदा या जर्जर अवस्था में है, तो यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है।

दिशाओं के अनुसार रखें सामान
वास्तु के अनुसार घर में साफ-सुथरापन और रोशनी का होना अत्यंत आवश्यक है, घर के सभी कोनों में पर्याप्त प्रकाश का होना चाहिए ताकि अंधकार यानी नकारात्मकता दूर रहे, सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं, इसे उत्तर, उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) या पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

उत्तर दिशा में रखें ये सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है। इसलिए घर में तिजोरी, कीमती गहने या जरूरी कागजात इस दिशा में रखना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिशा में कुबेर यंत्र, माता लक्ष्मी की प्रतिमा या उनका चित्र स्थापित करना भी धन वृद्धि के लिए उत्तम होता है।

pc- namaskarbhaarat.com