ENG vs IND इंग्लैंड और भारत के बीच तीसरा T-20 मुकाबला आज, सीरीज में बने रहने के लिए भारत का जीतना जरूरी
- byShiv
- 07 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच पहले मैच का परिणाम नहीं निकला और दूसरे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा। अब तीसरे मैच में भारत पर दबाव रहने वाला है। बता दें की इंग्लैंड एक मैच जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
अब श्रेयस अय्यर एंड टीम को अगर सीरीज जीतने की उम्मीदें जिंदा रखनी है तो हर हाल में अगला मैच जीतना ही होगा। भारत और इंग्लैंड तीसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा। यह मैच लंकाशायर में स्थित वेस्ट ब्रिजफोर्ड के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने इस ग्राउंड पर 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमे से 2 जीते हैं और 2 हारे हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच भारतीय समयनुसार रात के 10 बजे से शुरू होगा, टॉस 9.30 बजे होगा। लोकल टाइम के अनुसार मैच शाम को 5.30 बजे से शुरू होगा।
pc- cricinfo.com






