FIFA World Cup 2026: आप भी देखने जाना चाहते हैं फीफा वर्ल्डकप तो जान ले क्या हैं फ्लाइट किराया

इंटरनेट डेस्क। आप भी     फुटबॉल के दीवाने हैं और चाहते ही आप जहां वर्ल्ड कप हो रहा हैं वहीं मैच जाकर देखे तो फिर आज जान लेते हैं इससे जुड़ी हुई जानकारी। 11 जून से शुरू होने वाले फुटबॉल के इस महाकुंभ में 48 देश हिस्सा ले रहे हैं, जिनके बीच अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के 16 शहरों में कुल 104 मैच खेले जाएंगे। 

वीजा के क्या नियम हैं?
अमेरिका- इस समय बहुत कम समय के नोटिस पर अमेरिका के नए वीजा के लिए अपॉइंटमेंट मिलना लगभग नामुमकिन है। जिन यात्रियों के पास पहले से वैलिड वीजा या अपॉइंटमेंट नहीं है, उनके लिए अमेरिकी शहरों में होने वाले मैच देखना मुश्किल होगा।
कनाडा- भारतीयों के लिए कनाडा का विजिटर वीजा रिजेक्शन रेट 60-80 प्रतिशत के बीच है। इसलिए लास्ट मिनट में वीजा मिलना मुश्किल हो सकता है। 
मैक्सिको- अगर आपके पास अमेरिका, यूके या शेंगेन वीजा है, तो आप मैक्सिको जा सकते हैं। अगर आपके पास ये वीजा नहीं हैं, तो आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर वीजा के लिए अप्लाई करना होगा। 

फ्लाइट टिकट्स की कीमत क्या हैं? 
न्यूयॉर्क- ₹98,000 
लॉस एंजिल्स- ₹128,000 
डलास- ₹135,000 
मैक्सिको सिटी- ₹93,000 
वैंकूवर- ₹137,000
टोरंटो- ₹129,000

pc-japantimes.co.