fifa
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप बड़ा उल्ट फेर, चार बार की चैंपियन जर्मनी को इक्वाडोर से झेलनी पड़ी शिकस्त
- byShiv
- 26 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में इस समय बड़ा उल्ट फेर देखने को मिल रहा है। इक्वाडोर ने फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण में प्रवेश कर लिया है। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में इक्वाडोर ने चार बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से हराया।
इस ऐतिहासिक कामयाबी के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गर्व जताते हुए राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने शुक्रवार को नेशनल हॉलिडे की घोषणा कर दी।
इस मुकाबले से पहले इक्वाडोर की राह बेहद कठिन मानी जा रही थी क्योंकि टीम को आइवरी कोस्ट से 1-0 की हार झेलनी पड़ी थी और कुराकाओ के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था।
pc- thesportstak.com






