FIFA World Cup 2026: दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे विश्वकप से बाहर, कोच ने छोड़ा पद

इंटरनेट डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप में हर दिन कोई ना कोई बड़ा उल्टफेर देखने को मिल रहा है। दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे विश्वकप से बाहर हो गई। टीम ग्रुप एच में तीसरे स्थान पर रही। टीम ने काबो वर्डे और सऊदी अरब के खिलाफ ड्रॉ खेले, जबकि स्पेन से हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण वह फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई। 

टीम की हार के बाद 70 वर्षीय कोच मार्सेलो बिएल्सा अपना पद छोड़ दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मेरे लिए यह विदाई बेहद पीड़ादायक है, क्योंकि जब मैंने इस परियोजना की जिम्मेदारी संभाली थी तब मुझमें काफी उम्मीदें थीं। जिस तरह इसका अंत हुआ और इतने लोगों, खासकर खिलाड़ियों ने जो प्रयास किए, उन्हें देखते हुए यह और भी दुखद है।

उन्होंने आगे कहा, जहां तक इस नतीजे की जिम्मेदारी का सवाल है, मुझे लगता है कि यह पूरी तरह मेरी है। हम जिस स्थान पर रहे, उसके लिए मेरे पास कोई बहाना नहीं है। संक्षेप में कहूं तो, मेरे पास उपलब्ध खिलाड़ियों की गुणवत्ता को देखते हुए मैं उनके संसाधनों का सही ढंग से उपयोग नहीं कर सका।

pc- indianexpress.com