Fuel Crisis: बांग्लादेश में लंबी कतारें, ऑस्ट्रेलिया में इमरजेंसी घोषित, भारत में सरकार ने लोगों से कहा डरे नहीं 60 दिन का स्टॉक उपलब्ध
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच कई समस्याएं सामने आ रही हैं, चाहे एलपीजी की हो या फिर पेट्रोल डीजल की। ईंधन सप्लाई में रुकावट के कारण ही ये परेशानी आ रही है। सप्लाई में आई किल्लत ने कई देशों को बैठा दिया है। बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया भी उनमें शामिल हैं। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया ने इमरजेंसी की घोषणा कर दी है। यह कदम तब उठाया गया जब ईंधन कंपनियां जरूरी सप्लाई डेटा देने में नाकाम रहीं।
बांग्लादेश में हालात खराब
बांग्लादेश में भी हाल बेहाल है। पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें और माल ढुलाई का ठप होना गहराते ईंधन संकट का संकेत दे रहे हैं। इस बीच भारत ने बुधवार को कुछ ऐसा बोला जो इस मुश्किल समय में भी पूरी तरह से अलग पिक्चर दिखाता है। उसने कहा है कि देश में 60 दिन भंडार है। चिंता करने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि भारत के पास 2 महीने के कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) का स्टॉक है।
क्या बोला गया मंत्रालय की और से
मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने इस पर पूरा अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन की कमी की कोई भी घटना सामने नहीं आई है। लगभग दो महीने पहले ब्रेंट क्रूड लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल की रेंज में ट्रेड कर रहा था। जबकि आज यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी के बावजूद घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
pc- thecsrjournal.in






