Gandhari: तापसी पन्नू की फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में, फंसी कॉपीराइट विवाद में
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। तापसी पन्नू की आने वाली नेटफ्लिक्स फिल्म गांधारी अब कॉपीराइट विवाद में फंस गई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक राइटर कल्याण बांदी ने आरोप लगाया है कि फिल्म की कहानी उस कॉन्सेप्ट से काफी मिलती-जुलती है, जिसे उन्होंने कई साल पहले लिखा था। फिल्म को कनिका ढिल्लों ने लिखा और प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में तापसी एक ऐसी मां का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी किडनैप हुई बेटी को बचाने निकलती है। हालांकि, कनिका ढिल्लों के प्रोडक्शन हाउस ने इन सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि फिल्म पूरी तरह ओरिजिनल है।
जानकारी के अनुसार कल्याण बांदी आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र हैं और फिलहाल सेंट्रल जीएसटी और कस्टम्स विभाग में इंस्पेक्टर के तौर पर काम करते हैं। उनका दावा है कि उन्होंने 2019 में गांधारी नाम से एक कहानी लिखी और रजिस्टर कराई थी। उनकी कहानी भी एक ऐसी मां के इर्द-गिर्द थी, जो बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह में फंसने के बाद एक खतरनाक देवी का रूप ले लेती है।
pc- netflix.com






