Ganesh Chaturthi 2025: इन चीजों के बिना अधूरी हैं भगवान गणेश जी की पूजा, मोदक के साथ जरूर लाए पूजा के लिए...
- byShiv
- 27 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के पूजा मुहूर्त से पहले आज तमाम लोग घर में गणपति बप्पा ले आएंगे। वहीं कुछ लोग एक दिन पहले ही बप्पा को घर ले आते हैं। पूजा में चढ़ाए जाने वाले सामान को लेकर कई बार लोगों को कन्फ्यूजन होता है। बता दें कि गणेश चतुर्थी की पूजा सामग्री बहुत आसान है। आज बात करेंगे उन चीजों की जो बप्पा को खूब प्रिय है।
गणेश की प्रिय चीजें
गणपति की पूजा और भोग में मोदक और मोतीचूर लड्डू का सबसे ज्यादा महत्व है। मोदक भगवान गणेश को सबसे प्रिय है। धार्मिक मान्यता के हिसाब से भगवान गणेश के भोग में मोदक रखने उनकी असीम कृपा बरसती है। वहीं पांच चीजें ऐसी हैं जिसके बिना गणेश चतुर्थी की पूजा अधूरी मानी जाती है।
इन पांच चीजों को रखें जरूरी
गणपति की पूजा में पांच चीजों होना जरूरी है, दुर्वा भगवान गणेश की प्रिय चीजों में से एक है। ऐसे में आज गणेश चतुर्थी की पूजा में इसे जरूर शामिल करें। वहीं गुड़हल का फूल, नारियल, चावल और गुड़ को भी पूजा में शामिल करें।
pc- hindfirst.in