Gold Silver Price: करवा चौथ पर फिसले सोने चांदी के दाम, आज भी चांदी 1 हजार टूटी, सोने में भी आई...

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन चल रहा हैं और इस सीजन में भी सोने चांदी के दामों में उतार चढ़ाव का दौर जारी हैं। आज 29 अक्टूबर करवा चौथ कोे सोने और चांदी का दाम फिसल गया है। एमसीएक्स पर चांदी 1055 रुपये गिर गई है। अब चांदी की कीमत 193270 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। सोने का भाव हल्की गिरावट के साथ 143644 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

सोने भाव क्या हैं
करवा चौथ के मौके पर सोने के भाव में शहरों के हिसाब से अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,411 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 13,211 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं, चेन्नई और मुंबई में 24 कैरेट सोना 14,396 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 13,196 रुपये प्रति ग्राम पर है। कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने का भाव 14,396 रुपये और 22 कैरेट का भाव 13,211 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया है।

अलग-अलग शहरों में आज सोने का भाव
वडोदरा और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 14,401 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 13,201 रुपये प्रति ग्राम पर है। 18 कैरेट सोने का भाव चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 10,797 रुपये प्रति ग्राम है।

pc- allindiabullion.com