Gold-Silver Price: जाने आज क्या हैं सोने चांदी के दाम, लेने जा रहे हैं तो पहले जान ले ताजा कीमत
- byShiv
- 25 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। 25 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 299 रुपये गिरकर 162930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी भी 1607 रुपये फिसलकर 242613 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
आज कितना है सोने का दाम?
आज 25 अगस्त को सोने के भाव में हल्की गिरावट आई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 16,390 रुपये प्रति ग्राम पर है, जबकि मुंबई और कोलकाता में यह 16,375 रुपये है। 22 कैरेट सोना दिल्ली में 15,025 रुपये और मुंबई-कोलकाता में 15,010 रुपये प्रति ग्राम पर है।
चांदी का भाव कितना?
आज 25 अगस्त को कोलकाता में चांदी का भाव 260 रुपये प्रति ग्राम या 2.60 लाख रुपये प्रति किलो है। 10 ग्राम चांदी पर मेकिंग चार्ज और जीएसटी जोड़ने के बाद कीमत करीब 3 हजार रुपये लग सकती है।
pc- english.mathrubhumi.com






