Gold-Silver Price: सोने चांदी के भावों में गिरावट, जा रहे हैं खरीदने तो जान ले आज के नए रेट

इंटरनेट डेस्क। देश में सोने चांदी के कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आप भी अगर आज सोने चांदी के जेवर खरीदने जा रहे हैं तो आज के रेट जान ले। 15 जून की सुबह ज्यादातर शहरों में गोल्ड सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 149220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 6680 रुपये तक फिसली। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 3400 रुपये तक सस्ता हुआ।  दिल्ली में सोने की कीमत- दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 149220 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 136790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता- मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 136640 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 149070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत- 24 कैरेट सोने की कीमत 151190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 138590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी की कीमत
सोने की तरह चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 15 जून की सुबह चांदी की कीमत गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली136790149220
मुंबई136640149070
अहमदाबाद136690149120
चेन्नई138590151190
कोलकाता136640149070
हैदराबाद136640149070
जयपुर136790149220
भोपाल136690149120
लखनऊ136790149220
चंडीगढ़136790149220


pc- upstox.com