Gold Silver Prices: सोना-चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, जाने आज क्या हैं गोल्ड सिल्वर का भाव
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश में इस समय सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोने और चांदी के भाव में कल 5 मई को ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला था। लेकिन आज 6 मई को सोना और चांदी का भाव एमसीएक्स पर उछल गया है। सोने का दाम 1967 रुपये उछलकर 151720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी का रेट 6181 रुपये चढ़कर 250497 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।
सराफा बाजार में सोने का भाव
24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹1,760 सस्ता हुआ है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,610 की गिरावट के साथ आया है. वहीं, राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही सोने के दाम में ₹10 प्रति 10 ग्राम की हल्की कमी दर्ज की गई है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,49,170 के आसपास रहा।
कितना है चांदी का रेट?
चांदी के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिनों की स्थिरता के बाद आज फिर इसमें गिरावट आई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले दो दिनों में चांदी ₹10,100 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। जबकि इससे पहले लगातार दो दिनों में यह ₹15,000 प्रति किलो महंगी हुई थी।
pc- moneycontrol.com






