Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जयंती पर जाने पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि, इस मंत्र का जरूर करें जाप
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती का पर्व मनाया जा रहा है। धर्म ग्रंथों के अनुसार त्रेतायुग में चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव ने हनुमान के रूप में जन्म लिया था। इसलिए हर साल इसी तिथि पर हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसे हनुमान जयंती भी कहते हैं। इस बार हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल, गुरुवार को मनाया जा रहा है। तो जानते हैं हनुमान जयंती पर कैसे करें पूजन, शुभ मुहूर्त आदी के बारे में।
हनुमान जयंती 2026 शुभ मुहूर्त
सुबह 10.58 से दोपहर 12.30 तक
दोपहर 12.30 से 02.02 तक
दोपहर 02.02 से 03.34 तक
शाम 06.38 से रात 08.06 तक
रात 08.06 से 09.34 तक
कैसे करें हनुमानजी की पूजा
2 अप्रैल, गुरुवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद हनुमानजी की पूजा का संकल्प लें। अगर आप व्रत करना चाहते हैं तो उसका भी संकल्प लें।
लकड़ी का एक बाजोट पर सफेद कपड़ा बिछाएं और हनुमानजी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। चित्र पर तिलक लगाएं फिर फूलों की माला पहनाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद अबीर, गुलाल, रोली, सिंदूर, जनेऊ, कलावा, पान, लाल वस्त्र आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाएं। अपनी इच्छा अनुसार हनुमानजी को भोग भी लगाएं। पूजा के दौरान मन ही मन में ऊं हं हनुमते नम मंत्र का जाप करते रहें। इस तरह पूजा करने के बाद अंत में परिवार के सभी लोग मिलकर आरती करें।
pc- bombaytimes.com





