Lifestyle
Health Tips: भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से मिलते हैं आपको कई लाभ, शुरू करें आप भी
- byShiv
- 29 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सुबह सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश का सेवन करते हैं आपको इसका लाभ मिलता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी माना जाता है। तो आज जान लेते हैं की अगर हम खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं तो हमे क्या फायदे हो सकते है।
हाई ब्लड प्रेशर
किशमिश में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के प्रभाव को संतुलित करता है और ब्लड वेसेल्स के तनाव को कम करता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
कब्ज और पाचन संबंधी समस्याएं
किशमिश में भरपूर मात्रा में डाइटरी फाइबर होता है। जब आप इसे रातभर पानी में भिगोकर रखते हैं, तो यह एक नेचुरल लैक्सेटिव की तरह काम करती है। भीगी हुई किशमिश खाने से पेट अच्छी तरह साफ होता है।
pc- jagran




