Health Tips: बार बार हो रहा हैं सिरदर्द तो नहीं ले हल्कें में, हो सकती हैं गंभीर बीमारी

इंटरनेट डेस्क। लोगों को बार बार सिर दर्द होता हैं, इसके वैसे तो कई कारण हो सकते हैं, लेकिन अगर आपको दिन उठकर ही ये परेशानी हैं तो फिर ये आपके लिए खतरे की घंटी भी हो सकती है। सिरदर्द को आमतौर पर लोग एक साधारण समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। थकान, नींद की कमी, काम का तनाव, पानी की कमी, या लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन देखने के बाद होने वाला सिरदर्द आम बात है और आराम करने से अक्सर ठीक भी हो जाता है, लेकिन मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, हर सिरदर्द सामान्य नहीं होता। तो आज हम यह जानने की कोशिश करेंगे की इसका क्या कारण हो सकता हैं।

हो सकती हैं ये समस्यां
ब्रेन ट्यूमर को लेकर सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि इसका पहला और सबसे बड़ा लक्षण तेज और असहनीय सिरदर्द होता है, लेकिन मेडिकल रिसर्च बताती है कि शुरुआती चरण में यह बीमारी अक्सर बहुत साधारण संकेतों के साथ शुरू होती है, जिन्हें लोग सामान्य थकान या तनाव समझ लेते हैं। ब्रेन ट्यूमर के लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि ट्यूमर दिमाग के किस हिस्से में है।

क्यों होता है बार-बार सिर में दर्द? 
जब दिमाग में किसी जगह असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि शुरू होती है, तो वह आसपास के ऊतकों पर दबाव डालने लगती है। इसी दबाव की वजह से अलग-अलग तरह के लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

pc- .idiva.com