Health Tips: बच्चों को घी खिलाने से मिलते हैं ये बड़े फायदे, जान लेंगे तो कर देंगे शुरू
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारतीय रसोई में घी के बिना ही शायद कोई खाना बनता होगा। देशी का स्वाद ही ऐसा होता हैं की यह आपके खाने का स्वाद बदल देता है। वैसे तो घी का सेवन स्वास्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन चपाती पर लगाकर और दाल में डालकर किया जाता है। ऐसे में छोटे बच्चों को घी खिलाना बेहद जरूरी है। लेकिन कई लोग इस कंफ्यूजन में रहते हैं कि बच्चों को घी खिलाना चाहिए या नहीं और इसके क्या फायदे है।
बच्चों के लिए क्यों जरूरी है घी?
घी के सेवन से बच्चों का वजन बढ़ता हैं
गुड फैट का बेहतरीन सोर्स माना जाता है।
बच्चों के मस्तिष्क के विकास में मदद करता है।
घी विटामिन ए, डी, के, ई का बेहतरीन सोर्स है।
इसके साथ ही बच्चों में मल त्याग को आसान बनाता है।
पाचन तंत्र के लिए घी बेहद जरूरी है।
घी कब और कितना दें?
बच्चों को घी 6 महीने के बाद दें। 6 महीने से 12 महीने के बच्चों को पूरे दिन में 1 चम्मच घी दें। वहीं 1 से 3 साल के बच्चे को दिन में 5-10 एमएल घी दे सकते हैं। बच्चों को सीधे घी नहीं दें। इसे दाल, खिचड़ी या पोरिज में मिलाकर दें।
pc- jansatta






