Health Tips: समय कम होने के कारण नहीं कर पा रहे वर्कआउट तो कर सकते हैं घर के ये काम, होगा वेट भी लूज
- byShiv
- 30 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज की भागदौड़ वाली लाइफ से हर कोई परेशान है। लोगों को समय कम मिलता है और ऐसे में वो वर्कआउट नहीं कर पाते है या फिर सेहत का ध्यान नहीं रख पाते है। ऐसे में आप घर के कुछ ऐसे काम भी है जिन्हें करके वर्कआउट कर सकते है। इन काम को करके भी आपको आपके स्वास्थ्य में बड़ा लाभ मिलता है।
गाडर्निंग
आप वर्कआउट नहीं कर पा रहे है तो आप गार्डनिंग कर सकते है। आपका यह शौक आपके सेहत के लिए बड़ा ही अच्छा है। साथ ही यह आपके दिल को भी हेल्दी रखता है। पौधे लगाना, पौधों को पानी देना जैसे काम करने से आपकी हल्की कसरत होती है।
पोंछा लगा सकते है
पोंछा लगाने से न सिर्फ आपका फर्श साफ रहेगा बल्कि आपकी सेहत भी सही रहेगी। गंदगी और कीटाणुओं को घर से दूर कर एक स्वस्थ इनडोर वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलती है। साथ ही आप बैठकर पोंछा लगाते है तो आपकी हल्की कसरत भी हो जाती है।
pc- healthkart.com





