Health Tips: बादाम खाते हैं लेकिन करते हैं अगर ये गलती तो हो सकता हैं आपको नुकसान

इंटरनेट डेस्क। ये बात तो आप वर्षों से सुनते आ रहे हैं कि बादाम बहुत हेल्दी ड्राई फ्रूट है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बादाम को भिगोकर नहीं खाएंगे तो इसका पूरा फायदा आपको नहीं मिलता है। बल्कि बादाम को बिना भिगोए खाने से कई बार नुकसान भी हो सकता है। तो जानते हैं आज इस बारे में। 

बिना भिगोए खाने के नुकसान
बादाम को बिना भिगोए खाते हैं तो इन्हें डाइजेस्ट करना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है खासतौर से अगर आपका डाइजेस्टिव सिस्टम कमजोर है तो बिना भिगोए बादाम खाने से पेट में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है। 

बादाम को भिगोकर खाने के फायदे
जब आप बादाम को पानी के अंदर भिगो देते हैं तो उससे उसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू और डाइजेस्टेबिलिटी यानी हजम करने की क्षमता बढ़ जाती है। बादाम को पानी में भिगोने से यह सॉफ्ट हो जाते हैं जिससे कि हमारे लिए इन्हें डाइजेस्ट करना आसान हो जाता है।

pc- amar ujala