Health Tips: स्वास्थ्य के लिए बड़ी फायदेमंद हैं कलौंजी, मिलता हैं इसका जबरदस्त फायदा

इंटरनेट डेस्क। कलौंजी एक ऐसा मसाला हैं जो हर किसी की रसोई में मिल जाता है। यह हमारे खाने के कई व्यंजनों में डाला जाता है। वैसे ये दिखने में भले ही एक छोटा सा मसाला हो, लेकिन सेहत पर इसका असर जबरदस्त होता है। मेटाबॉलिज़्म को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन को कम करने से लेकर पेट, स्किन और हार्माेनल हेल्थ को सुधारने में भी कलौंजी मदद करती हैं।

कलौंजी इस्तेमाल करने का तरीका
खाने के बाद- शरीर को अंदर से फायदा पहुंचाने के लिए रोजाना खाने के बाद करीब आधा से 1 चम्मच कलौंजी लिया जा सकता है। इसे मेटाबॉलिज्म तेज और शरीर में होने वाली सूजन को कम किया जा सकता है।

शहद के साथ- सुबह थोड़ी मात्रा में कलौंजी को रॉ हनी के साथ मिलाकर लिया जा सकता है। यह पाचन को बेहतर रखने और इम्यूनिटी को सपोर्ट करने में मदद कर सकता है।

गुनगुने पानी में- आप कलौंजी को गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं। इस तरह से कलौंजी का सेवन करना आसान होता है और खाने के बाद इसे लेने से पाचन में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

pc- jagran