Health Tips: पटाखों की धुएं से बचाएं आंखों को, अगर होने लगे ये परेशानी तो दिखाए डॉक्टर को

इंटरनेट डेस्क। दिवाली रोशनी और खुशियों का त्योहार है। इस त्योहार पर जमकर फटाखें चलते हैं, रंग बिरंगे दीये और लाइट की जगमगाहट रहती है। लेकिन त्योहार की खुशी में आंखों की सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पटाखों का धुआं और बुरादा आंखों में जलन और परेशानी पैदा कर सकता है। तो जानते हैं कैसे ध्यान रख सकते हैं आप।

आंखों को बचाएं 
दिवाली के दौरान आंखों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। पटाखों का धुआं और धूल आंखों में जलन और एलर्जी की परेशानी बढ़ा सकते हैं। इसलिए आंखों की नियमित जांच कराना जरूरी है, खासकर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को इसमें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

आंखों में लालिमा, दर्द और पानी को नजरअंदाज न करें
आंखों में लालिमा, दर्द, लगातार पानी आना या नजर में बदलाव होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार लोग घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं या इस उम्मीद में डॉक्टर के पास जाने में देर कर देते हैं कि परेशानी अपने आप ठीक हो जाएगी। हालांकि, अचानक नजर धुंधली होना या चली जाना, तेज दर्द या आंख में चोट लगना गंभीर समस्या के संकेत हो सकते हैं।

pc- aaj tak