Health Tips: सफेद पेठे का जूस आपके लिए रामबाण, आज से ही कर दें शुरूआत, गर्मियों में रखेगा आपको....
- byShiv
- 26 Mar, 2025

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है और इसके साथ ही अब लोगों ने जूस पीना शुरू कर दिया है। ऐसे में आज हम भी आपको बताने जा रहे हैं की आप सुबह सुबह अगर सफेद पेठा जो कद्दू की एक प्रजाति है का जूस पीते हैं तो यह आपके लिए कई तरह से फायदेमंद है। तो चले जानते हैं इसका जूस पीने से आपको क्या लाभ मिलता है।
शरीर को ठंडक मिलती हैः आप अगर सफेद पेठे का जूस पीते हैं तो इससे पेट को ठंडक मिलती है। साथ-साथ कई बीमारियों से बचाव भी होता है। पाचन तंत्र को मजबूत बनता है। सफेद पेठे में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।
वजन घटाने में सहायकः यह जूस कैलोरी में कम और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इसके नियमित रूप से पीने से भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है और वेट लॉस में फायदा होता है।
pc- kayawell.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [jagran]