Health Tips: बारिश के मौसम में फैलती हैं सबसे ज्यादा ये बीमारियां, जाने बचने के उपाय

इंटरनेट डेस्क। मानसून की बारिश शुरू हो चुकी हैं और लोगों को ये मौसम बहुत ही पसंद आता है। लेकिन बारिश का यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों का खतरा भी लेकर आता है। ऐसे में इस मौसम में आपको कई तरह की बीमारिया भी घेर लेती है। चलिए आपको बताते हैं बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा होने वाली बीमारियों के बारे में।

डेंगू
बारिश के मौसम में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ते हैं। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। तेज बुखार, सिरदर्द, आंखों के पीछे दर्द, शरीर और जोड़ों में तेज दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं।

मलेरिया
मलेरिया इंफेक्टेड मच्छर के काटने से होता है। इसमें ठंड लगकर बुखार आना, पसीना आना, कमजोरी और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

चिकनगुनिया
यह भी मच्छरों के जरिए फैलने वाली बीमारी है। इसमें अचानक तेज बुखार के साथ जोड़ों में इतना दर्द हो सकता है कि चलना-फिरना मुश्किल हो जाए। 

टाइफाइड
दूषित भोजन और पानी के कारण टाइफाइड होने का खतरा मानसून में बढ़ जाता है। लगातार बुखार, पेट दर्द, कमजोरी और पाचन संबंधी समस्याएं इसके सामान्य लक्षण हैं।

pc- aaj tak