Lifestyle
Health Tips: गर्मियों में करें आप भी सौंफ के पानी का सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का सीजन चल रहा हैं और भयंकर वाली गर्मी अभी पड़ रही है। ऐसे में लोगों को कुछ ना कुछ इस मौसम में बीमारियां होती ही रहती हैं जो गर्मी से होती है। लेकिन आप अगर अपने शरीर को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको बता रहें हैं की आप क्या कर सकते है। इसके लिए आप गर्मियों में सौंफ के पानी का सेवन कर सकते है।
शरीर रहता हैं ठंडा
सौंफ में नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसका पानी पीने से शरीर की गर्मी कम होती है और आपका शरीर अंदर से भी ठंडा रहता है। यह आपको लू से बचाता है। खासकर तेज धूप में बाहर निकलने से पहले सौंफ का पानी पीना आपके लिए अच्छा रहता है।
बॉडी को करे डिटॉक्स
सौंफ का पानी पीने से शरीर से टोक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है। यह लिवर और किडनी की सफाई करता है, जिससे त्वचा भी साफ और चमकदार बनी रहती है।
pc- ndtv.in






