WhatsApp पर बिना ऑनलाइन दिखे मैसेज कैसे पढ़ें? जानिए आसान तरीके

pc: aaj tak

कई बार व्हाट्सएप पर किसी का मैसेज पढ़ने का मन तो होता है, लेकिन सामने वाला यह नहीं जानना चाहता कि हम उस समय व्हाट्सएप पर Online हैं। खासकर तब, जब मैसेज पढ़ने के बाद तुरंत Reply करने का समय न हो। अच्छी बात यह है कि कुछ आसान तरीकों से आप व्हाट्सएप पर मैसेज पढ़ सकते हैं और अपनी Online Activity को काफी हद तक निजी रख सकते हैं।

तरीका 1: नोटिफिकेशन से पढ़ें मैसेज
यह सबसे आसान तरीका है। जब व्हाट्सएप पर नया मैसेज आता है, तो वह नोटिफिकेशन में दिखाई देता है। आप फोन की नोटिफिकेशन पैनल खोलकर मैसेज पढ़ सकते हैं। इस दौरान व्हाट्सएप को ओपन करने की जरूरत नहीं पड़ती, इसलिए आपका ऑनलाइन स्टेटस दिखाई देने से बच सकता है।

अगर मैसेज लंबा है, तो नोटिफिकेशन को एक्सपैंड करके उसका ज्यादा हिस्सा पढ़ा जा सकता है।

pc: aaj tak

तरीका 2: WhatsApp Widget का इस्तेमाल करें
एंड्राइड फोन में व्हाट्सएप का Widget भी इस काम में उपयोगी हो सकता है। होम स्क्रीन पर खाली जगह को दबाकर Widgets में जाएं और WhatsApp का उपलब्ध Widget चुनें। इसे होम स्क्रीन  पर लगाने के बाद आने वाले मैसेज का Text वहीं देखा जा सकता है।

इस तरीके में व्हाट्सएपकी पूरी Chat खोलने की जरूरत नहीं होती।

pc: aaj tak

तरीका 3: एयरप्लेन मोड वाला तरीका
एक और तरीका एयरप्लेन मोड है। मैसेज आने के बाद पहले Internet Connection बंद करें या एयरप्लेन मोड ऑन करें। इसके बाद व्हाट्सएप खोलकर मैसेज पढ़ें। फिर व्हाट्सएपको पूरी तरह बंद करके एयरप्लेन मोडऑफ करें।

हालांकि, यह तरीका हर फोन और व्हाट्सएप वर्जन पर एक जैसा काम करे, यह जरूरी नहीं है।

Privacy Setting जरूर बदलें
अगर आप अपनी Online मौजूदगी को ज्यादा निजी रखना चाहते हैं, तो व्हाट्सएप की Settings > Privacy > Last Seen and Online सेटिंग में जाकर Online Status को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे आपको यह तय करने में मदद मिलती है कि दूसरे लोग आपको कब Online देख सकें।