IND VS BAN: बांग्लादेश बोर्ड ने बीसीसीआई को लिखा पत्र, लगाई अब ये गुहार

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई के साथ में अपने रिश्ते बिगाड़ लिए। लेकिन अब उन्हें अब फिर से बीसीसीआई की याद आ गई है। बांग्लादेश बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि बांग्लादेश की टीम भारत आने की इच्छुक है और उसने भारत को इस साल के आखिर में बांग्लादेश में एक द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने के लिए आमंत्रित किया है।

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के तहत, भारत का इस साल बांग्लादेश का दौरा करने का कार्यक्रम है, जिससे इस घटनाक्रम का महत्व और भी बढ़ जाता है। यह बांग्लादेश में नए प्रशासन की ओर से भारत से संपर्क साधने और क्रिकेट संबंधों में हालिया तनावपूर्ण दौर से आगे बढ़ने के प्रयास को दर्शाता है।

बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान का आईपीएल का करार खत्म कर दिया था जिसके बाद बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत आने से मना कर दिया था, तब आईसीसी ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

PC- financialexpress.com