ind vs eng: पहला टेस्ट शुरू होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने बढ़ाई गिल की टेंशन, हो चुका हैं प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर....

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट लीड्स में 20 जून यानी के आज से खेला जाना है। लेकिन इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कैंप से बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे करुण नायर प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए हैं। 

प्रैक्टिस के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद उनके पेट पर जाकर लगी। करुण नायर ने कुछ देर तो बैटिंग करना जारी रखा, मगर वह सहज नहीं दिखे। कुछ देर बाद उन्होंने प्रैक्टिस बंद कर दी और उन्हें फिजियो के साथ देखा गया। करुण नायर की यह चोट कितनी गंभीर है अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

करुण नायर ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मार्च 2017 में खेला था। 8 साल बाद उन्होंने अब भारतीय टीम में वापसी की है और उनके पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावनाएं काफी अधिक है। हालांकि मैच से पहले उनकी यह चोट उनका इंतजार बढ़ा भी सकती है।

pc- crictoday.com