IND vs IRE: श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे
- byShiv
- 27 Jun, 2026
इंटरेनट डेस्क। भारत की टी20 टीम को आयरलैंड के खिलाफ पहले ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है। यह पहला मौका हैं जब भारत को आयरलैंड के सामने हार का सामना करना पड़ा हो। बेलफास्ट में खेले गए पहले टी20 मैच में श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर डेब्यू किया। इसी के साथ उन्होंने रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बना ली है।
अय्यर ने आईपीएल में लगातार अपनी कप्तानी से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने 2020 में दिल्ली को फाइनल तक पहुंचाया। इसके बाद 2024 में कोलकाता को ट्रॉफी दिलाई और फिर 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल खिलाया। सूर्यकुमार यादव की बढ़ती उम्र और उनकी फॉर्म को देखते हुए टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अय्यर को टीम इंडिया की टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया।
अब आयरलैंड के खिलाफ जैसे ही उन्होंने मैदान पर कदम रखा इसी के साथ बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। श्रेयस अय्यर भारत की टी20 कप्तान के तौर डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। लिस्ट में उनसे ऊपर शिखर धवन और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। इस लिस्ट में रोहित शर्मा भी मौजूद हैं। अय्यर ने 31 साल 202 दिनों की उम्र में कप्तान के तौर पर डेब्यू किया और रोहित को पीछे छोड़ दिया।
सबसे अधिक उम्र में कप्तान के तौर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी
शिखर धवन - 35 साल 232 दिन
सूर्यकुमार यादव - 33 साल 70 दिन
श्रेयस अय्यर - 31 साल 202 दिन
रोहित शर्मा - 30 साल 234 दिन
केएल राहुल - 30 साल 143 दिन
pc- parbhat khabar






