Sports
IND VS NZ: बड़े स्कोर का दबाव नहीं झेल सके रोहित, विराट और श्रेयस, शून्य पर हुए आउट
- byShiv
- 13 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा और सबसे अहम मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। न्यूजीलैंड ने अपने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 333 रन बनाए हैं।
भारत को जीत के लिए 334 रनों की जरूरत है। न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट आखिरी बॉल पर गिरा।अब आज का मैच जीतकर टीम इंडिया चाहेगी कि सीरीज को अपने नाम किया जाए।
हालांकि भारतीय टीम को आज पारी शुरू करते ही बड़े झटके लगे है। खबर लिखे जाने तक 0 रन भारतीय टीम के 3 खिलाड़ी आउट हो गए। ये तीनों खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अयर है।
PC- CRICINFO






