IND vs SA Final: भारत की ऐतिहासिक जीत का देखें वीडियों, जाने कब खेला जाएगा भारत और दक्षिण अफ्रीका में फाइनल
- byShiv
- 31 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। भारत ने सबसे बड़ा रन चेज कर महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। इस मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में बड़ा लक्ष्य का हासिल कर रिकॉर्ड बना दिया। भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से मात दी, टीम इंडिया 2005 और 2017 के बाद तीसरी बार फाइनल में पहुंची है। जहां उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
फाइनल में जीते कोई भी टीम, इतिहास बनना तय है, दोनों टीमें पहली बार चैंपियन बनेंगी, भारत दो बार का उप विजेता है जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार फाइनल में पहुंचा है। महिला विश्व कप फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? आइए हम आपको बताते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला विश्व कप फाइनल 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम इसी ग्राउंड पर सेमीफाइनल जीत चुकी है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच फाइनल दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा जबकि टॉस आधे घंटे पहले 2.30 बजे होगा।
pc- espncricinfo.com






