IND vs SL: रविंद्र जडेजा के नाम दर्ज हो सकती हैं ये बड़ी उपलब्धि, कपिल देव के क्लब में हो जाएंगे शामिल

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम में रविंद्र जडेजा और केएल राहुल सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वहीं 15 में से 12 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलेंगे। जडेजा इस सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट लेते हैं तो वह बड़ी उपलिब्ध हासिल कर लेंगे।

भारत के लिए अभी तक कोई भी ऐसा स्पिन ऑलराउंडर नहीं हुआ है जिसने टेस्ट में 4000 से ज्यादा रन बनाए हैं और 350 विकेटों का आंकड़ा छुआ है। रविंद्र जडेजा के नाम अभी 89 टेस्ट मैचों में 4095 रन और 348 विकेट दर्ज हैं। अगर वह गॉल में 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में 2 विकेट लेते हैं तो वह दुनियाभर में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बनेंगे।

अभी तक दुनियाभर में सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने 4000 प्लस टेस्ट रन और 350 विकेट का डबल हासिल किया है। इसमें एक नाम भारतीय दिग्गज कपिल देव का भी है। हालांकि, कपिल देव पेस ऑलराउंडर थे, लेकिन कोई भी स्पिन ऑलराउंडर भारत के लिए ऐसा नहीं कर पाया है। कपिल के अलावा इयान बॉथम और डैनियल विटोरी भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। अब जडेजा इस लिस्ट में चौथे खिलाड़ी बनने की कगार पर हैं।

PC- HINDUSTAN,cricinfo.com,