IND vs wi: अभिषेक शर्मा आज के मैच में बना सकते हैं ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 में रच देंगे इतिहास
- byShiv
- 09 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज मेें अभिषेक शर्मा एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की दहलीज पर खड़े हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 2000 रन बनाने का कीर्तिमान उनके निशाने पर है, जिससे वो सिर्फ 53 रन दूर हैं। अब तक के इतिहास में सिर्फ पांच भारतीय खिलाड़ी टी20आई में 2 हजार या उससे अधिक रन बना चुके हैं।
अभिषेक अब तक 63 टी20 मुकाबलों में 997 गेंद खेलकर 1947 रन बना चुके हैं, वह अगर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 53 रन और बना लेते हैं तो अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी सबसे तेज इस मुकाम तक पहुंचने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भारत के ही सूर्यकुमार यादव के नाम है। सूर्यकुमार ने 1164 गेंद खेलकर 2 हजार रन पूरे किए थे, जबकि अभिषेक बहुत आसानी से इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें अगली 167 गेंदों में सिर्फ 53 रन बनाने हैं। इस फेहरिस्त में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच हैं, जिन्होंने 1283 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। इस लिस्ट में केएल राहुल अभी पांचवें नंबर पर हैं।
1164 गेंद - सूर्यकुमार यादव
1283 गेंद - आरोन फिंच
1304 गेंद - ग्लेन मैक्सवेल
अभिषेक शर्मा इस फॉर्मेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं, उन्होंने अपने 63 मैचों के करियर में 195.28 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 1947 रन बनाए हैं। अब तक 3 शतक और 13 फिफ्टी भी जड़ चुके हैं, बताते चलें कि इससे पहले टी20 में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।
pc- hindustan






