ind vs wi: श्रेयस अय्यर ने शतक के दम पर तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने धमाकेदार शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अय्यर ने सिर्फ 43 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. उनकी तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 172 रनों के लक्ष्य को महज 14.4 ओवर्स में 8 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया।

विराट कोहली का रिकॉर्ड किया अपने नाम
श्रेयस अय्यर की इस पारी की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने विराट कोहली का एक बड़ा टी20आई  रिकॉर्ड तोड़ दिया। अय्यर टी20 में लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इससे पहले भारत की ओर से किसी कप्तान का रन चेज में सबसे बड़ा स्कोर विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 94 रन बनाए थे। अय्यर ने 102’ रनों की पारी खेलकर इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

श्रेयस अय्यर टी20आई में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे कप्तान भी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा ने कप्तान रहते हुए तीन टी20आई शतक लगाए थे, जबकि सूर्यकुमार यादव ने दिसंबर 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।

pc- cricinfo.com