India: परमाणु क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग, फास्ट ब्रीडर रिएक्टर कल्पक्कम में सफलतापूर्वक हुआ चाल, पीएम ने दी बधाई
- byShiv
- 07 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। जब पूरी दुनिया की नजरे ईरान जंग पर टिकी हुई है, तब भारत ने परमाणु तकनीक हासिल कर ली, जो मुट्ठी भर देशों के पास ही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद यह बड़ी खुशखबरी देशावासियों को दी। दरअसल भारत का पहला स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर कल्पक्कम में सफलतापूर्वक चालू हो गया। पीएम मोदी ने पोस्ट करके इसे भारत की न्यूक्लियर ऊर्जा यात्रा में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह रिएक्टर खुद से ज्यादा ईंधन बना सकता है, जो दुनिया में बहुत कम देश कर पाते हैं।
क्या कहा पीएम मोदी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, ’आज भारत अपनी सिविल न्यूक्लियर यात्रा में एक बड़ा कदम उठा रहा है। कल्पक्कम का यह स्वदेशी रिएक्टर क्रिटिकैलिटी हो गया है। यह हमारे वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की गहराई और इंजीनियरिंग की ताकत को दिखाता है। थोरियम के भंडार का फायदा उठाने की दिशा में यह निर्णायक कदम है, पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
बताते चलें कि यह रिएक्टर कल्पक्कम (तमिलनाडु) में बना है। यह पूरी तरह से भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों द्वारा डिजाइन किया गया और बनाया गया है। इसमें 200 से ज्यादा भारतीय कंपनियों का योगदान है, जिसमें छोटी-बड़ी कई लघु औद्योगिक इकाइयां भी शामिल हैं।
pc- deccanherald.com






