India-US: वाइट हाउस ने बताया क्यों भारत को दी गई रूस से तेल खरीदने की छूट, ये कारण आया सामने
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ने 2 दिन पूर्व बयान दिया था की उसने भारत को रूस से तेल खरीदने की छूट दी है। अब अमेरिका ने बताया है कि आखिर उन्होंने भारत को रूसी तेल खरीदने की यह तथाकथित ‘छूट’ क्यों दी है। बुधवार को वाइट हाउस ने एक बयान में कहा है कि भारत को इसकी ‘इजाजत’ इसीलिए दी गई क्योंकि भारत के लोग अच्छे हैं। इस दौरान यह भी दावा किया गया कि भारत ने पूर्व में रूसी तेल ना खरीदने की उनकी शर्तों को माना है। इसीलिए अमेरिका ने भारत को यह विशेष ‘छूट’ दी।

कहा अमेरिका ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि यह फैसला इसलिए किया गया क्योंकि भारत में हमारे साथी अच्छे लोग रहे हैं। लेविट ने कहा, हम इस फैसले पर इसलिए पहुंचे क्योंकि भारत में हमारे साथी अच्छे साथी रहे हैं और उन्होंने पहले ही रूसी तेल खरीदना बंद कर दिया था, जिस पर रोक लगी है। इसलिए, जब हम ईरानियों की वजह से दुनिया में तेल सप्लाई में इस अस्थायी कमी को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं, तो हमने भारत को रूसी तेल लेने की इजाजत दी है।

आगे क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका ने इस फैसले को इसलिए मंजूरी दी क्योंकि भारत आने वाला यह रूसी तेल पहले से ही समुद्र मार्ग में था और रूस को इससे कोई खास वित्तीय फायदा नहीं होगा। बता दें कि इससे पहले अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पिछले सप्ताह घोषणा की थी पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति आसान बनाने के मकसद से भारत को उन पोत पर लदे रूसी तेल की खरीद की अनुमति दी गई है, जो पहले से समुद्री मार्गों पर हैं।
pc- ndtv.in,indianexpress.com






