
इंटरनेट डेस्क। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हरा दिया। गायकवाड़ चोटिल होने के कारण धोनी बचे हुए सत्र में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस के लिए उतरते ही एमएस धोनी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करवा लिया है।
बता दें कि एमएस धोनी तीसरी बार चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में खेलने उतरे हैं। इससे पहले आईपीएल 2022 में वह जडेजा की जगह टीम के कप्तान बने थे। उन्होंने 2008 से लेकर 2023 तक टीम की कप्तानी की है। उन्होंने आईपीएल 2022 में जडेजा को जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन बीच सीजन में फिर से कप्तान बन गए थे।
धोनी ने 2023 में टीम की कप्तानी की और चैंपियन बनाया। इसके बाद ऋतुराज ने टीम की कमान संभाली थी। एमएस धोनी लीग के इतिहास में सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। वह 42 साल की उम्र के बाद टीम का नेतृत्व करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। गिलक्रिस्ट और शेन वॉर्न ने 41 साल के बाद आईपीएल टीम का नेतृत्व किया है।
pc- india today