IPL 2025: पुराने को छोड़ो, इन नए खिलाड़ियों ने डेब्यू करते ही दिखा दिया कमाल, हो रहे नाम के चर्चे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 चल रहा हैंं और इसमें कई पुराने खिलाड़ी केवन नाम के रह गए हैं बाकी इस बार पांच खिलाड़ी ऐसे हैं जो डेब्यू करते ही छा गए हैं और उनके नाम के चर्चें हो रहे है। चलिए जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में।

अश्वनी कुमार
मुंबई इंडियंस के अश्वनी कुमार ने डेब्यू किया। उन्होंने चार इंटरनेशनल खिलाड़ी- अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल का विकेट लिए। अश्वनी आईपीएल डेब्यू में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं।

जीशान अंसारी
लेग स्पिनर जीशान अंसारी ने हैदराबाद के लिए दिल्ली के खिलाफ डेब्यू किया। उनकी टीम को उस मैच में हार मिली लेकिन जीशान की बॉलिंग की चर्चा खूब हो रही। इस लेग स्पिनर ने मैच में दिल्ली के तीन बल्लेबाजों को आउट किया।

अनिकेत वर्मा
अनिकेत वर्मा ने आईपीएल से पहले सिर्फ एक प्रोफेशन मैच खेला था। इस सीजन उन्होंने 3 मैचों में 117 रन मारे हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में उनका भी नाम है। 

विपराज निगम
विपराज निगम ने आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही कमाल दिखाया। इस लेग स्पिनर ने एडेन मार्करम को आउट किया। हालांकि पूरन ने इनकी कुटाई कर दी। 

विग्नेश पुथुर
आईपीएल से पहले विग्नेश पुथुर ने कोई प्रोफेशनल मैच नहीं खेला था। मुंबई इंडियंस के लिए सीएसके के खिलाफ उन्होंने डेब्यू किया। अपने पहले ही ओवर में पुथुर ने रुतुराज गायकवाड़ को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे और दीपक हुड्डा भी उनका शिकार बने थे।

pc- etv bharat