IPL 2025: एमआई के अश्विनी ने डेब्यू मैच में ही कर दिया कमाल, एक नहीं चार विकेट लेकर मचा दिया....
- byShiv
- 01 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 18वें सीजन में कई खिलाड़ी ऐसे सामने आए हैं जिन्होंने आते हैं धमाल मचाया है। मुंबई के स्काउट एक से बढ़कर एक घरेलू टैलेंट की खोज कर रहे हैं। 18वें सीजन में मुंबई ने आंध्र के गेंदबाज सत्यनारायण राजू और केरल के बाएं हाथ के गेंदबाज विग्नेश पुथुर को डेब्यू का मौका दिया। ऐसे ही कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मुंबई ने पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार को मौका दिया।
मुंबई के घरेलू मैदान पर अश्विनी कुमार भी कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी मुंबई की ओर से कप्तान हार्दिक पांड्या ने चौथे ओवर में गेंद अश्विनी कुमार के हाथों में थमा दी। अश्विनी भी कप्तान के भरोसे पर खरे उतरे। उन्होंने पहली ही गेंद पर कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे का विकेट चटकाया।
इसके साथ ही वह आईपीएल के डेब्यू मैच में पहले गेंद पर विकेट लेने वाले मुंबई इंडियंस के चौथे गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल में अब तक 10 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट चटकाया है। बता दें कि इस मैच में अश्विनी ने चार विकेट लिए है।
pc- espncricinfo.com