IPL 2025: ग्लेन फिलिप्स की जगह लेगा श्रीलंका का ये खिलाड़ी, गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया इतने रुपयों में
- byShiv
- 18 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 के बीच गुजरात टाइटंस के लिए खबर अच्छी नहीं है। कारण हैं टीम के खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स का चोटिल होना। ऐसे में इस खिलाड़ी के चोटिल होने का टीम को नुकसान होगा। लेकिन विकल्प के रूप में जीटी ने श्रीलंकाई ऑलराउंडर दासुन शनाका को अपने साथ जोड़ा है। ग्लेन फिलिप्स चोटिल होने के कारण शेष आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।
फिलिप्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग करते समय ग्रोइन चोट लगी, जिसके कारण वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए। न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर को मौजूदा सीजन में खेलने का एक भी मौका नहीं मिला था, लेकिन ऑरेंज आर्मी के साथ वो पांचवें ओवर में बतौर स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में फील्डिंग करने आए थे।
हालांकि, फील्डिंग करते समय फिलिप्स चोटिल हो गए और कुछ ही मिनटों में उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने दासुन शनाका के साथ 75 लाख रुपये में करार किया। 33 साल के शनाका इससे पहले 2023 सीजन में हिस्सा ले चुके हैं।
pc- hindi.crictracker.com