IPL 2026: सुनील नरेन के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को तीसरी जीत दर्ज की। केकेआर ने टूर्नामेंट के 45वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में सुनील नरेन ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया। मैच में उन्होंने 2 बल्लेबाजों को आउट करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों वह  आईपीएल के सबसे हुनरमंद गेंदबाज हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स के इस दिग्गज स्पिनर ने मैच के दौरान आईपीएल में अपने दो सौ विकेट पूरे किए। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज बन गए। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सलिल अरोड़ा का विकेट लेकर नया इतिहास अपने नाम दर्ज करवाया। 

इसके साथ ही नरेन अब आईपीएल में 200 विकेट पूरे करने वाले कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले ये बड़ी उपलब्धि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल और  तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हासिल कर चुके हैं।

pc- espncricinfo.com