IPL
IPL 2026: आईपीएल 2026 का फाइनल होगा अहमदाबाद में, इस कारण बीसीसीआई ने लिया फैसला
- byShiv
- 06 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के प्लेऑफ वेन्यू को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है। जी हां इस बार टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद में होगा। वहीं, क्वालिफायर-1 धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मुकाबले चंडीगढ़ में होंगे।
गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल के नियमों के अनुसार फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पयिन के होम ग्राउंड पर होना चाहिए था। ऐसे में बेंगलुरु इस रेस में सबसे आगे था, लेकिन हाल ही में हुए टिकट विवाद ने पूरा समीकरण बदल दिया।
सूत्रों की मानें तो टिकटों की बिक्री और उससे जुड़े मैनेजमेंट इश्यूज के कारण बीसीसीआई ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया। यही वजह है कि अब फाइनल अहमदाबाद मेें कराया जाएगा।
PC- iplt20.com






