IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आंद्रे रसेल सहित 4 खिलाड़ियों को ये बड़ा रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में मंगलवार को वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने 400 रन इस सीजन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज गेंदों के लिहाज से 400 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में 15 वर्षीय बल्लेबाज ने अभिषेक शर्मा, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन समेत चार धाकड़ बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया। वहीं उन्होंने 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाकर इतिहास भी रचा।

इससे पहले आईपीएल के किसी भी सीजन में किसी बल्लेबाज ने 400 रन 230 प्लस के स्ट्राइक रेट से नहीं बनाए थे। यानी आईपीएल में 2008 से 2025 तक जो नहीं हुआ था, वह वैभव ने 2026 में कर दिखाया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 16 गेंद पर 43 रन की पारी खेलते हुए जलवा बिखेरा। इस पारी में वैभव ने पांच छक्के लगाए। वैभव के नाम इस सीजन अभी तक सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा छक्के दर्ज हो गए हैं।

आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने का रिकॉर्ड 
167 गेंद- वैभव सूर्यवंशी, 2026
188 गेंद- आंद्रे रसेल, 2019
195 गेंद- अभिषेक शर्मा, 2024
197 गेंद- निकोलस पूरन, 2025
200 गेंद- ग्लेन मैक्सवेल, 2014

pc- espncricinfo.com