IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने इन भारतीय खिलाड़ियों को तोड़े रिकॉर्ड, कर दिया ये कारनामा
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में शुक्रवार को राजस्थान और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (43 गेंदों में 81 रनों) और 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (26 गेंदों पर 78 रन) की तूफानी पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को छह विकेट से शिकस्त दी। आरसीबी ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में आठ विकेट गंवाकर 201 रन बनाए।
जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवरों में ही चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। ये राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत है। वैभव ने अपनी पारी के दौरान सिर्फ 26 गेंदों का सामना किया और 300 के स्ट्राइक रेट के साथ 78 रनों की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अब भारतीय खिलाड़ी के रूप में किसी मैच में पावरप्ले के अंदर सबसे ज्यादा बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
आरसीबी के खिलाफ वैभव ने केवल 15 गेंदों में अपनी फिफ्टी को पूरा की। उसी के साथ उन्होंने केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और रिद्धिमान साहा को पीछे छोड़ दिया। इन सभी खिलाड़ियों के नाम पर इंडियन प्रीमियर लीग के पावरप्ले में 2-2 बार फिफ्टी या उससे अधिक रनों की पारी खेलने की उपलब्धि दर्ज है। वैभव सूर्यवंशी ने तीसरी बार ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई है।
PC- INDIA TV HINDI






