IPL 2027: चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच बने जहीर खान, मिली टीम के लिए ये काम करने की खास छूट

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2027 में अभी बहुत समय बाकी हैं, लेकिन एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी कोचिंग यूनिट में एक बहुत बड़ा बदलाव किया है, लंबे समय तक चेन्नई की सफलता की धुरी रहे स्टीफन फ्लेमिंग के हटने के बाद अब टीम मैनेजमेंट ने भारत के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज और 2011 वर्ल्ड कप के हीरो जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का नया हेड कोच नियुक्त कर दिया है।

जहीर अब आईपीएल 2027 में सीएसके की नैया पार लगाते नजर आएंगे। अपने 14 साल के शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर में जहीर ने 92 टेस्ट, 200 वनडे और 17 टी20 मैचों में देश के लिए गजब का प्रदर्शन किया है। 

आईपीएल में भी उन्होंने 100 मैच खेले हैं। संन्यास के बाद से वे लगातार कोचिंग और खिलाड़ियों को तराशने के काम से जुड़े रहे हैं। सीएसके की मालकिन रूपा गुरुनाथ और मैनेजिंग डायरेक्टर केएस विश्वनाथन ने जहीर का स्वागत करते हुए कहा कि वे दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड्स में से एक हैं।

pc- mahuakhabar.news