Iran: खामेनेई की अमेरिका को चेतावनी, कोई नया सैन्य हमला होता है, तो ईरान इसका पहले से ज्यादा कड़ा जवाब देगा
- byShiv
- 05 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार के बाद अमेरिका को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर ईरान पर कोई नया सैन्य हमला होता है, तो ईरान इसका पहले से कहीं कड़ा जवाब देगा। अमेरिका के मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार के बाद ईरान ने अपने तीखे बयानों को और तेज कर दिया है।
खबरों की माने तो मुजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान सभी क्षेत्रों में खुद को मजबूत करना जारी रखेगा, ताकि वह किसी के भी किसी हमले का सामना कर सके। ईरानी नेता ने कहा कि ईरान के प्रति अमेरिका का शत्रुतापूर्ण रवैया नहीं बदलेगा, चाहे अमेरिका में ट्रंप हारें या जीतें।
उन्होंने उन लोगों को कहा कि किसी तरह की गलतफहमी ना पालें जो मध्यावधि चुनावों के नतीजों के बाद अमेरिकी नीति में बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी वैश्विक प्रभुत्व में गिरावट का जिक्र किया। उनका तर्क था कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव खो रहा है।
pc- india tv hindi






