Iran-US Conflict: जंग के बीच अचानक से ईरान के विदेश मंत्री अराघची पहुंचे पुतिन से मिलने
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका से तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची सोमवार को रूस पहुंच गए। उनका रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की संभावना है। उनका दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ युद्धविराम टूटने की आशंका है। ईरान ने पाकिस्तान में अमेरिकी अधिकारियों से मिलने से मना कर दिया था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान के विदेश मंत्रालय ने टेलीग्राम पर बताया कि अब्बास अराघची सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचे हैं जहां उनके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने की उम्मीद है। यह घटनाक्रम तब सामने आया जब अराघची ने इस्लामाबाद की यात्राओं के बीच ओमान का भी दौरा किया।
शनिवार को ईरान के आमने-सामने की बातचीत से इनकार के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूतों स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर की इस्लामाबाद की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी थी। ईरान की सरकारी फार्स समाचार एजेंसी ने बताया है कि ईरान ने मध्यस्थ पाकिस्तान के जरिए अमेरिकियों को लिखित संदेश भेजे हैं।
pc- deccanchronicle.com






