Iran-US Conflict: ईरान ने खोला सभी के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज! अब मिलेगा फिर से गैस और पेट्रोल

इंटरनेट डेस्क। ईरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले के बाद में ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद कर दिया था। लेकिन अब जो खबरें हैं वो यह हैं ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने की कगार पर है और इसे पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कॉमर्शियल जहाजों के लिए पूरी तरह से खोल दिया गया है। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई हैं यह अभी पूरी तरह से कन्फर्म नहीं हैं।

खबरों की माने तो ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने खुद सोशल मीडिया पर इसका ऐलान करते हुए पूरी दुनिया को चौंका दिया है। लेबनान में हुए संघर्ष विराम के बाद ईरान ने अपना वादा निभाते हुए तेल और गैस की सप्लाई का रास्ता साफ कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने ट्वीट कर जानकारी दी कि लेबनान में सीजफायर के साथ ही होर्मुज की खाड़ी से सभी व्यापारिक जहाजों के गुजरने का रास्ता पूरी तरह खोल दिया गया है।

ईरान के ‘पोर्ट्स एंड मैरीटाइम ऑर्गनाइजेशन’ द्वारा बताए गए तालमेल वाले रूट से अब दुनिया के किसी भी देश का जहाज बिना किसी डर के गुजर सकेगा। होर्मुज के खुलने का सबसे बड़ा असर तेल की कीमतों पर पड़ने वाला है। पिछले कई दिनों से तेल के जहाज ओमान की खाड़ी में फंसे हुए थे, जिससे दुनिया भर में कच्चे तेल की कमी और महंगाई का डर बैठ गया था।

pc- parbhat khabar