Iran-US Conflict: ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते पर फिर फंसा पेच, ईरान ने कहा संशोधित शांति प्रस्ताव के लिए चाहिए समय
- byShiv
- 29 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। वेस्ट एशिया में जारी जंग में अभी भले ही शांति नजर आ रही हो, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान-अमेरिका के बीच संभावित शांति समझौते पर एक बार फिर पेच फंसता नजर आ रहा है। तेहरान ने साफ संकेत दिया है कि संशोधित शांति प्रस्ताव पेश करने से पहले उसे और समय चाहिए, क्योंकि अंतिम फैसला सुप्रीम लीडर से होना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान समेत अन्य मिडिएटर्स को उम्मीद थी कि ईरान जल्द ही नया प्रपोजल देगा, लेकिन अब तेहरान ने इंटरनल बातचीत और सुझावों का हवाला देते हुए कुछ और समय मांगा है। सूत्रों का कहना है कि सुप्रीम लीडर के साथ इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है, जिसके बाद ही प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया जाएगा।
खबरों की माने तो ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रूस दौरे से तेहरान लौट चुके हैं और वे वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। माना जा रहा है कि संशोधित प्रस्ताव तैयार करने और उसे स्वीकार्य बनाने में उनकी भूमिका बेहद अहम है। हालांकि, प्रक्रिया इसलिए भी जटिल हो गई है क्योंकि सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना आसान नहीं है और उनकी लोकेशन सार्वजनिक नहीं है।
pc- moneycontrol.com






