Iran-US: ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, अमेरिका अब तेहरान को बुरी तरह सबक सिखाने के लिए तैयार

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका का युद्ध जल्द तो समाप्त होने वाला नहीं है। इराक पर अमेरिका और सऊदी अरब के हमले में ईरान के छह सलाहकार मारे गए। यह जानकारी इराकी मिलिशिया के दो अधिकारियों ने एपी को दी। इससे पहले ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया।

हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी और कहा, अगर ईरान इस इलाके में अमेरिकी सेना पर हमले जारी रखता है, तो अमेरिका अब तेहरान को बुरी तरह सबक सिखाने के लिए तैयार है। फॉक्स न्यूज़ को दिए एक फ़ोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने रात में अमेरिकी संपत्तियों पर हमला किया और अमेरिका इसका कड़ा जवाब देगा। हम उन पर ज़ोरदार हमला करेंगे। उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान पर जोरदार जवाबी कार्रवाई की कसम खाई और कहा, अमेरिका उन्हें बुरी तरह से कुचल देगा।  उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका ईरान की बुरी तरह से धुलाई करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जॉर्डन में अमेरिकी सेना को निशाना बनाकर किए गए मिसाइल हमलों को अचानक हुआ हमला बताया और कहा कि सैनिकों के पास आ रही मिसाइलों को रोकने के लिए बहुत कम समय था।

pc- etv bharat