Iran-America:अमेरिका ने ईरान पर किया फिर से हमला, शांति वार्ता में पड़ सकता हैं खलल
- byShiv
- 28 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीच शांति वार्ता जारी है। लेकिन इस शांति वार्ता में बीच बीच में खलल पड़ता दिख रहा है। अमेरिकी सेना ने पिछले 48 घंटों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास स्थित एक ईरानी सैन्य ठिकाने पर दूसरा हमला कर दिया है। ईरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे दोनों देशों के बीच हुए संघर्षविराम का स्पष्ट उल्लंघन बताया है।
अमेरिका क्या कह रहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा पिछले 24 घंटों में किए गए मिसाइल, ड्रोन और छोटी नावों के हमलों के सीधे जवाब में की गई है। दोनों देशों के बीच यह टकराव ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो ने भारत में मीडिया से कहा कि युद्ध को समाप्त करने के लिए एक समझौता एक-दो दिनों में अंतिम रूप ले सकता है।
उनके मुताबिक, वार्ताकार अब केवल एक शब्द या एक वाक्य के मतभेदों को सुलझाने में लगे हैं। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच इस युद्ध की शुरुआत 28 फरवरी 2026 को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल द्वारा संयुक्त रूप से किए गए हमलों से हुई थी। फिलहाल 8 अप्रैल 2026 से अस्थायी संघर्षविराम लागू है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।
pc- federalna.ba






