Iran-US War: अमेरिका कर रहा ईरान पर अंतिम प्रहार की तैयारी, बचे हुए नेताओं को बनाया जा सकता हैं निशाना
- byShiv
- 01 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में अब अमेरिका ईरान पर अंतिम प्रहार की तैयारी कर रहा है। खबरों की माने तो यूएस सेंट्रल कमांड के हेड ब्रैड कूपर ने ईरान पर नए सिरे से हमले के प्लान की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप को दी है। ब्रैड कूपर ने ट्रंप को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई की नई योजनाओं पर ब्रीफ किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इसमें बताया गया कि ईरान के खिलाफ अंतिम प्रहार के तौर पर किस तरह से हमले किए जाएं, जिससे तेहरान को अमेरिकी शर्तों पर झुकने के लिए मजबूर किया जा सके। आर्मी का प्लान सुनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप को यह फैसला लेना है कि इस पर कैसे आगे बढ़ा जाए। ट्रंप ने प्लान को सहमति दी तो अमेरिकी आर्मी ईरान में हमले शुरू कर देगी।
जानकारी के अनुसार फॉक्स न्यूज ने गुरुवार को बताया कि कमांडर एडमिरल ब्रैड कूपर ने सिचुएशन रूम में ट्रंप के साथ एक ब्रीफिंग के दौरान ईरान पर हमले के संभावित विकल्प पेश किए।
pc- halifax.citynews.ca






